हजारीबाग, जनवरी 31 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चौबे में विद्यालय की चहारदीवारी का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया कुमार अंशु ने विधिवत्त पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख दुर्गा यादव ने किया। इस दौरान विधायक एवं जिप सदस्य ने विद्यालय के लिए जमीन दान देने वाले नागेश्वर चौधरी, रामजीत चौधरी, नकुल चौधरी, शिव शंकर राय, बद्री चौधरी, नारायण चौधरी, द्वारिका चौधरी, हुलो चौधरी, गिरधारी राणा, खिरोधर राणा, गौरी शंकर ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, हरखू ठाकुर, गोपाल ठाकुर, मिसित चौधरी ऐ सभी भु दाताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि विद्यालय की छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। विद्यालय की हर कमीर्यों क...