काशीपुर, फरवरी 20 -- जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को ग्राम मुरलीवाला, मंझरा, बगीची और भगवंतपुर में 40 लाख रुपये की लागत से हुए निर्माण कार्यों का ग्रामीणों के साथ लोकार्पण किया। यह कार्य कीचड़, जलभराव और सार्वजनिक कार्यक्रमों में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए किए गए हैं। विधायक ने ग्राम मुरलीवाला में सीसी टाइल्स रोड, ग्राम मंझरा में दो टाइल्स रोड और चामुंडा मंदिर परिसर में टिन शेड का लोकार्पण किया। इसके साथ ग्राम बगीची के ओखलो वाले मंदिर में टिन शेड और ग्राम भगवंतपुर में कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण भी लोकार्पित किया। यहां ग्राम प्रधान मुरलीवाला अनुज मोती, विल्ला, ललित, गजेन्द्र सिंह, मुजाहिद, मंसूर अली, करतार सिंह, देवेंद्र, राजकुमार, हरपाल, सर्वेश चौहान, नौबहार सिंह, तीरथ सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...