फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- फिरोजाबाद। विधायक सदर मनीष असीजा ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मदद की। अपनी गाड़ी रोककर तत्काल उसको अस्पताल भिजवाया और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। समय रहते अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई। अनिल यादव निवासी नगला गुलाल शनिवार की शाम को टूण्डला से आगरा रोड मोहम्मदाबाद पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर वहां से परिवार सहित गाड़ी से गुजर रहे सदर विधायक मनीष असीजा ने अपनी गाडी को घटनास्थल पर रुकवाया। थाना प्रभारी, एसपी सिटी को सूचना दी। घायल को तुरंत एफस मेडिकल कॉलेज एत्मादपुर में भर्ती कराया। तत्काल इलाज मिलने से घायल की जान बच गई। एका में मिला कुपोषित बालक, अस्पताल में भर्ती फिरोजाबाद। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र एका के तहत एक गांव में कुपोषित बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। आरबीएसके...