लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर पलिया ब्लाक में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक रोमी साहनी शामिल हुए। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ वर्ष सरकार के पूरे होने पर भाजपा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारियां दीं। इस दौरान ब्लॉक परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए। संबोधन के बाद विधायक रोमी साहनी ने सभी स्टॉलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित जानकारी हासिल की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों के प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व बड़ी संख्या में समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्...