हजारीबाग, मार्च 8 -- बरही प्रतिनिधि। पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विधायक मनोज कुमार यादव ने सदन में आवाज उठाई। विधायक ने मांग करते हुए कहा कि गांव पंचायतों के विकास के लिए सरकार प्रति वर्ष 50 लाख रुपये पंचायतों को दे। गांव पंचायतों के विकास के लिए योजना गांव में ही ग्राम सभा बनाती है। पंचायत को राशि मिलने से विकास को त्वरित गति प्रदान करने में आसानी होगी और इसका लाभ गांव पंचायतों को होगा। पिछली सरकार पंचायतों को पर्याप्त राशि देती थी, जिससे वे अपने स्तर पर छोटे-छोटे विकास कार्यों को बिना किसी बाधा के पूरा कर पाते थे। लेकिन वर्तमान में पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं मिल रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास रुक गया है। मनोज यादव ने मांग करते हुए कहा कि सरकार पुरानी स्थिति को बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.