कोडरमा, दिसम्बर 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कंबल वितरण कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव, प्रमुख मंजू देवी, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, जिप सदस्य महादेव राम, जिप सदस्य नीतू कुमारी, उप प्रमुख, मुखिया श्यामदेव यादव आदि उपस्थित थे। मौके विभिन्न पंचायतों के 20-20 गरीब व असहायों लोगों के बीच कंबल का वितरण विधायक द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ रहा है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से कंबल का सदुपयोग करने की अपील की। वहीं बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के 20-20 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है, जबकि शेष कंबल पंचायतवार मुखियों को आवंटित कर दिया जाय...