महाराजगंज, जून 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया हनुमान मंदिर पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने एक कार्यक्रम में गड़ौरा-मिश्रौलिया-चरभरिया- कलनहीं सड़क चौड़ीकरण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र जिले का पिछड़ा इलाका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ठूठीबारी-मिश्रौलिया-चरभरिया- कलनही मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए 19.48 लाख रुपये स्वीकृति कराया गया है। इस सड़क की लंबाई नौ किलोमीटर है। यह सड़क बनने से क्षेत्र के गन्ना व केले के किसानों तथा इस क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यह मार्ग ठूठीबारी तथा नेपाल राष्ट्र को भी जोड़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.