दरभंगा, दिसम्बर 25 -- मनीगाछी। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दहौड़ा निवासी संजीत सिंह की पत्नी खुशबू कुमारी को 'मिस एंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड बिहार' के खिताब से नवाजे जाने पर विधायक ईश्वर मंडल ने गुरुवार को उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी पहचान बनाना न केवल दहौड़ा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। खुशबू की यह सफलता महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...