सीतापुर, जनवरी 15 -- महमूदाबाद, संवाददाता। भाजपा विधायक आशा मौर्य ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर चिंता व्यक्त कर एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की है। विधायक ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर तत्काल रोक लगवाये जाने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि क्षेत्र के मुर्तजानगर व केदारपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बड़े स्तर पर अवैध खनन लगातार किया जा रहा है। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है, वहीं पर्यावरण को भी काफी क्षति पहुंच रही है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी सीतापुर को एक्स के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के बारे में अवगत कराते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई किए की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.