किशनगंज, जनवरी 26 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। प्रखंड के कुकुरबाघी पंचायत में रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बासनडूबी से झोरागछ तक 3.47 किमी पक्की सड़क का शिलान्यास विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया। 4.48 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क में कलभर्ट भी शामिल हैं, जो दर्जनों गांवों के लिए राहत लेकर आएगी। विधायक ने कहा कि यह उनके कार्यकाल की पहली परियोजना है, जो चुनावी वादे के अनुरूप सबसे अधिक मतदान वाली पंचायत से शुरू हुई। उन्होंने क्षेत्रीय विकास का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मंसूर आलम, नजरुल हक, भोरेन सिंह समेत कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.