बुलंदशहर, फरवरी 13 -- क्षेत्रीय विधायक चन्द्रपाल सिंह लोधी ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के बहुआयामी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे। उन्होंने डिबाई क्षेत्र की शिक्षा, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया। विधायक चन्द्रपाल सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि डिबाई विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेजकी मांग रखी। विधायक ने आर्थिक त्वरित विकास योजना के अंतर्गत डिबाई क्षेत्र के विभिन्न जर्जर मार्गों के नव निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर लवीश तोमर, गौरव कुमार, मोहित कुमार, रवि वर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...