पूर्णिया, मार्च 19 -- पूर्णिया। बिहार विधानसभा के चलते बजट सत्र में विधायक विजय खेमका ने सदन में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, रसोईया दीदी की सेवा के अनुरुप मानदेय बढ़ाने की मांग सरकार से की। तारांकित प्रश्न के माध्यम से कलाकारों को चिकित्सा बीमा, पेंशन देने तथा सरकारी आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। विधायक ने प्रधानमंत्री के द्वारा मखाना बोर्ड स्थापना की घोषणा के आलोक में पूर्णिया भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में मखाना बोर्ड की स्थापना की अनुशंसा भारत सरकार को करने का सदन में ध्यानाकर्षण दिया। विधायक ने कहा कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने देश विदेश में मखाना को ग्लोबल पहचान दिलायी है। समाधान को संबंधित विभागों से पहल करायी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.