गढ़वा, अप्रैल 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। विधायक अनंत प्रताप देव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड सह अंचल कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने बीडीओ नंदजी राम और सीओ शंभु राम को प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण अपने जरूरी कार्यों के लिए दफ्तर का चक्कर काटते हैं। इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए। विधायक ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि अगर किसी सरकारी योजना में लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की जाती है तो उनके खिलाफ स्वयं कार्रवाई करेंगे। उसके साथ ही विधायक ने कार्यालय में शिकायत पेटी लगाने का निर्देश भी दिया, ताकि आमजन अपनी समस्याओं को बिना किसी डर के दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.