घाटशिला, मार्च 12 -- चाकुलिया, संवाददाता। विधायक समीर कुमार मोहंती ने मंगलवार को खेलकूद, पर्यटन और युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। उन्होंने तुलसीबनी आश्रम के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्रता से धरातल पर लाने का आग्रह किया और कहा कि इस आश्रम न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके सौंदर्यीकरण से न सिर्फ आश्रम का माहौल बेहतर होगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी लाभ मिलेगा। मंत्री ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना और जल्द ही इस पर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.