भागलपुर, फरवरी 10 -- मुरारका महाविद्यालय सुल्तानगंज में इंडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने खेल मंत्री को ज्ञापन दिया है। विधायक ने बताया कि मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज एक अंगीभूत कॉलेज है। ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 5,000 से अधिक है। यहां इंडोर स्टेडियम की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...