विकासनगर, जनवरी 9 -- शुक्रवार को विधानसभा सहसपुर के ग्राम पित्थूवाला खुर्द, चन्द्रबनी, चोयला एवं पट्टियोंवाला में आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। यह निर्माण कार्य राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत है, जिसे लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग Rs.207.34 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कहा कि इन आंतरिक मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में अजय गोयल, आशीष तोमर, मंडल उपाध्यक्ष विकास कश्यप, मंडल मंत्री नवीन झा, महेश घोष, अशोक चौहान, सागर, अनिल ढकाल, पार्षद सुमन बुटोला, मनोज पंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.