बुलंदशहर, फरवरी 8 -- ककोड़। क्षेत्र के गांव भौरा रेलवे पुल से छत्तू बाबा आश्रम तक बनने वाले रोड़ का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने रविवार को फीता काटकर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग पर 1,45,71,000 की लागत से बनने वाली काली सड़क का शिलान्यास किया गया। यह सड़क निर्माण क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा व स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की प्रगति के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, पप्पू भाटी प्रधान, कोंदू प्रधान हरेंद्र, मंडल महामंत्री पीताम्बर प्रजापति, धर्मचंद्र महाराज, चेतन गिरी, महाराज विद्र गिरी, मास्टर हरिकिशन, कुमर सिंह, चित्तकुमार शर्मा, राहुल भाटी, अरुण भाटी, गौरव भाटी, गजेन्द्र आदि मौजूद रहे।...