गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने सोमवार को सदर बाज़ार का दौरा किया और व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। नागरिकों ने विधायक के समक्ष बाजार की साफ-सफाई, सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से रखा। दौरे के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने कमला नेहरू पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क में सफाई व्यवस्था स्वच्छता की खराब स्थिति को देखते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक शर्मा ने कहा कि जनसुविधाओं के बेहतर रखरखाव से ही नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या पर समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.