बदायूं, नवम्बर 15 -- बदायूं। विश्व हिंदू परिषद की ओर से वंदे मातरम सप्ताह समारोह का शुभारंभ चाचा नेहरू के जन्मदिन पर नेहरू चौक पर किया गया। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सप्ताह का शुभारंभ किया। जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने कहा कि देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में विशेष रूप से वंदे मातरम समारोह सप्ताह का आयोजन श्रृंखलाबद्ध तरीके से एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। जिसके तहत जिले के मुख्य चौराहों पर सात दिनों तक प्रतिदिन वंदे मातरम गीत गाकर नागरिकों में देशभक्ति की अलख को जगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि वंदे मातरम आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति जगाने वाला गीत है। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज भी वंदे मातरम त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.