रांची, मई 28 -- पिपरवार,संवाददाता। पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र के बुंडू पंचायत अंतर्गत ग्राम खपिया में मंगलवार को बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी के द्वारा मध्यम सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही बुंडू पंचायत के भगत मोड़ और दूधी गड़ा टोला में 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर का नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर वहां के ग्रामीणों के द्वारा विधायक रौशन लाल चौधरी को माला पहनाकर और ढोल- नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके लिए ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य रंजीत तुरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो, जीतेन्द्र साहू, नारायण साहू, रवि शंकर जायसवाल, चतुर्भुज शर्मा, इंद्रदेव शर्मा, विनोद शर्मा,राजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.