धनबाद, फरवरी 23 -- विधायक चंद्रदेव महतो व सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी ने रविवार को परसबनियां स्थित बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ हो गया। तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य डीएमएफटी मद के तहत होना है। मुखिया राजाराम रजक, पंसस शकुंतला महतो, विश्वनाथ गोराइं, पद्मलोचन महतो, नंदलाल महतो, कैलाश गोराइं, मनोज वाउरी, राजेश दास, संतोष वाउरी, मंगल महतो, धनेश्वर महतो, विशु वाउरी, राजेश महतो, विक्की पंडित आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...