लखीमपुरखीरी, मई 19 -- गोला गोकर्णनाथ। गोला विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बेल्हा सिकटिया व विंचीपुरवा और करसौर में बाढ़ के होने वाले कटान को रोकने की परियोजना पर काम चल रहा है। विधायक अमन गिरि रविवार को अचानक परियोजना का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने बाढ़ से बचाव की सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना गुणवत्ता के साथ समय से पूरी कराई जायेगी ताकि मानसून के दौरान बाढ़ के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई, प्रधान ओमप्रकाश भार्गव, सतनाम सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिहर सिंह, आषाढी न्याय पंचायत प्रभारी वेद प्रकाश दीक्षित, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश भार्गव, मालपुर पूर्व प्रधान श्रवण मिश्रा, करसौर प्रधान भगवती यादव, बीडीसी तरुण राज, प्रधान नेपाली राज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.