बुलंदशहर, फरवरी 6 -- क्षेत्र के अलीगढ़ चुंगी स्थित कालिंदी कुंज के निकट बजाज चेतक शोरूम का शुभारम्भ हुआ। सिंह बजाज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शोरूम शुभारम्भ पर स्कूटर की प्रत्येक खरीद पर 10,000 रूपये का निश्चित उपहार दिया गया। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रजल्लित कर चेतक बजाज शोरूम का शुभारम्भ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन, ठा. सुनील सिंह, रालोद प्रदेश महामंत्री संगठन राजीव चौधरी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व विधायक विजेन्द्र सिंह, रफीक फडडा आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...