साहिबगंज, सितम्बर 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो विधानसभा के विधायक धनंजय सोरेन ने आज मंगलवार को बोरियो प्रखंड के बोरियो तेली टोला, पुराना दुर्गा मंदिर एवं बांझी बाजार दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण व प्रतिमा का दर्शन किया। महाअष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। विधायक ने मां दुर्गे से बोरियो विधानसभा सहित राज्य में अमन, चैन, सुख,समृद्धि तरक्की की कामना की। वही विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि मां दुर्गे की शक्ति से जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है। मौके पर तेली टोला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरदेव साह, सचिव नंद किशोर साह, रवि साह, भोला साह सहित झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.