महाराजगंज, मई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने निचलौल क्षेत्र पंचायत संकल्प, संघर्ष से सिद्धि तक का विमोचन किया। विधायक ने कहा कि इस पुस्तक के जरिए निचलौल ब्लॉक में स्थित ऐतिहासिक चीजों की जानकारी लोगों को मिल सकेगी। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला संरक्षक अमरीश यादव ने कहा कि इस पुस्तक में निचलौल क्षेत्र पंचायत के इतिहास के बारे में और वर्तमान के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इसका नाम निचलौल कैसे पड़ा? इसका भी विवरण दिया गया है। इस मौके पर बीडीओ शमां सिंह, ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, रितेश दूबे, रमेश ओझा, शुभकरन, सचिव मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन�द�स�तान की स�वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.