गौरीगंज, जनवरी 7 -- शुकुल बाजार। संवाददाता क्षेत्र के पाण्डेयगंज चौराहा से पाली रोड स्थित ग्राम पंचायत तेंदुआ में सुबेहा रजबहा पर स्थित भूतनाथ स्टेडियम के समीप प्रस्तावित पुल के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर किया। विधायक सुरेश पासी ने कहा कि पुल का चौड़ीकरण लगभग एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पुल क्षेत्र के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बनने से पाण्डेयगंज-पाली मार्ग पर आवागमन और अधिक सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी पुलिया संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती थी। कई बार स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भी काफी दिक्कतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.