पाकुड़, मई 14 -- महेशपुर। एसं विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बुधवार को घाटचोरा एवं चांडालमारा गांव के बीच बांसलोई नदी पर बने नवनिर्मित पुल का उद्घाटन फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2019 में इस नदी पर बनाए गए पुल बारिश के वजह से बह गया था। इसके बाद दर्जनों गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया था। ग्रामीणों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए पुनः इसी घाट पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया गया है। आज इसका उद्घाटन किया गया। पुल का उद्घाटन होते ही लोग आसानी से प्रखंड मुख्यालय पहुंच पाएंगे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, अनारूद्दीन मियां, एनामुल हक, निरोज मड़ैया, शुभ लक्ष्मी मुर्मू, अनिता मुर्मू मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...