सिमडेगा, मार्च 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने बांसजोर प्रखण्ड के कादोपानी में पीसीसी पथ, केरेया एवं जोराम पंचायत में पुलिया एवं गार्डवाल का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के हित में ध्यान रखते हुए विकास कार्य तेजी से कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। विधायक ने कहा कि किसानों के लिए सोलर पम्पसेट 90 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने संवेदक को गुणवता पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में मो समी आलम, रावेल लकड़ा, अशफाक आलम, बर्थलोमी तिर्की सामरोम पाल तोपनो, बिपिन पंकज मिंज, प्रसन्न लुगुन, मो राजा, अशोक सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.