हजारीबाग, मई 29 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तीन स्कूलों के चहारदीवारी का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने किया। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय उपरैली डेबो, नवप्राथमिक विद्यालय हेठली डेबो एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिझुआ शामिल है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य का उद्देश्य विद्यालय परिसरों की सुरक्षा एवं बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। कहा कि शिक्षा संस्थानों के संरक्षण और विकास से ही समग्र शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इस मौके पर मुखिया रीता देवी समेत विद्यालय प्रबंधन के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.