विकासनगर, जनवरी 15 -- विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गुरुवार को विकासनगर बाजार में यातायात संचालन के लिए लगे साउंड सिस्टम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि इससे पुलिस को ट्रैफिक संचालन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही चौकी बाजार में जरूरी कार्य के लिए बजट देने का भी आश्वासन दिया। दरअसल, बाजार में विधायक निधि से साउंड सिस्टम लगाया गया है। इससे बाजार चौकी पुलिस को यातायात के संचालन में सुविधा मिल रही है। जाम लगने या सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने पर पुलिस चौकी से ही साउंड सिस्टम के माध्यम से लोगों को आगाह करती है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि इसके अलावा चौकी में जो भी आवश्यकत काम है, उसके लिए बजट का इंतजाम कराया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.