मेरठ, जनवरी 3 -- कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था, यात्री सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय सहित अन्य यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने स्टेशन अधीक्षक से चर्चा कर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को और बेहतर बनाए जाने के लिए आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि छावनी रेलवे स्टेशन मेरठ का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.