फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। औद्योगिक, आधुनिक खेती के लिए कृषि निवेश मेला का रविवार को विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। किसानों को खेती, पशु, मछली पालन और बागबानी पर जोर दिया। साथ ही खेती में परिवर्तन कर व्यवसायिक स्तर पर कृषि निवेश करने की सलाह किसानों को दी। असोथर ब्लॉक के सरवल गांव में कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण व कृषि निवेश मेला में कृषि वैज्ञानिक रामसकल सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रंजीत चौरसिया ने किसानों को कृषि निवेश, संतुलित मात्रा में रसायनों का प्रयोग, जहरमुक्त खेती, सहफ़सली, मिश्रित खेती, हरी खाद की जानकारी दी। आधुनिक खेती और खेती में बदलाव के लिए प्रेरित किया। व्यवसायिक स्तर पर कृषि निवेश करने के लिए मुर्गी, मछली, बकरी, बागवानी का ज्ञान कराया। जिससे किसान अपनी आय बढ़ा सके। विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.