बदायूं, फरवरी 25 -- इस्लामनगर। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कस्बा के लश्करपुर ओईया रोड स्थित मदन सिरेमिक प्राइवेट लिमिटेड का फ़ीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों का देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान हैं, सरकार भी इस प्रकार की योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। जिससे देहात क्षेत्र में भी उद्योगों का विकास हो सके। समाजसेवी व्यापारी दीपक वाष्र्णेय एवं विभु वार्ष्णेय द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...