गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- बरौली। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने अस्थाई आश्रय स्थल का उद्घाटन जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह ने गुरुवार को फीता काटकर किया। मौके पर उप मुख्य पार्षद संजय उपाध्याय, कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद जितेंद प्रसाद, गणेश प्रसाद, गणेश शर्मा, भाजपा नेता गोपालजी प्रसाद आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि नगर परिषद के द्वारा बेसहारा व राहगीरों के रात में ठहरने के लिए 30 बेड का अस्थायी आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है। जिसमें कम्बल, तकिया, पानी आदि का पुख्ता इंतजाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...