बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता विधायक ओममणि वर्मा ने महाशिवरात्रि पर कालिंजर महोत्सव आयोजित कराए जाने को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में विधायक ने कहा है कि नरैनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित अजेय दुर्ग कालिंजर ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जिसे सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है। विधायक ने बताया कि फरवरी 2023 में कालिंजर महोत्सव का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। प्रत्येक वर्ष महोत्सव आयोजित कराए जाने की घोषणा भी की गई थी। किंतु वर्ष 2023 के बाद कालिंजर महोत्सव आयोजित न होने से स्थानीय लोगों में निराशा है। निरंतर महोत्सव कराए जाने की मांग उठ रही है। पत्र के माध्यम से विधायक ओममणि वर्मा ने आग्रह किया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद ...