लातेहार, जनवरी 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में विधायक रामचन्द्र सिंह ने रविवार को करोड़ो रूपये की लागत से टेंडर की आठ योजना निर्माण - जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। विधायक रामचन्द्र सिंह ने पोखरिकला , उक्कामाड़ और छेन्चा में लैम्पस भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह बरवाडीह प्रखण्ड मुख्यालय में हाई स्कूल परिसर में कम्प्यूटर भवन, बालिका उच्च विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कमरा, जुरूहार में स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह में छात्रावास जीर्णोद्धार और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर विधायक रामचन्द्र सिंह ने कार्य के ठीकेदारों को गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से कार्य की निगरानी भी करने की अपील की है। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.