रिषिकेष, जनवरी 6 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल मंगलवार को गढ़ी मयचक श्यामपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा वाचक संत बद्रीश महाराज से आशीर्वाद प्राप्तकर कथा का श्रवण भी किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ जनमानस में सद्भाव, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मौके पर दिनेश प्रसाद रतूड़ी,मनोज रतूड़ी,भगवती प्रसाद रतूड़ी,अंबिका प्रसाद रतूड़ी,सरिता देवी,रजनी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...