मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर। बिहार विधानसभा में मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय ने बुधवार को कटाव की समस्या समाप्त करने को लेकर सदन में प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिला से गुजरने वाली गंगा नदी के दाहिने तट पर बसे सदर प्रखंड स्थित गांवों यथा सीताकुंड डीह, टीकारामपुर, शिवनगर तथा करबल्ला के तटों पर कटाव की समस्या निरंतर बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों के जान-माल की क्षति भी होती है। सरकार कबतक उक्त गांवों में कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है। जल संसाधन मंत्री ने बताया कि वस्तु स्थिति यह है कि, मुंगेर जिलान्तर्गत सदर प्रखण्ड में गंगा नदी के दायीं ओर सीताकुंड डीह, टीकारामपुर, शिवनगर तथा करबल्ला ग्राम स्थित है। सीताकुण्ड डीह एवं टीकारामपुर ग्राम के सुरक्षार्थ पूर्व में कटाव निरोधक कार्य कराया गया है, जो वर्तमान में सुरक्षित एवं प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.