उन्नाव, दिसम्बर 20 -- बीघापुर। विकासखंड सभागार में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने क्षेत्र के गरीब असहाय ,निराश्रित 210 लोगों को कंबल वितरित किये। विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहां कि योगी सरकार में गरीब, असहाय ,निराश्रित को किसी प्रकार की शीत लहरी में दिक्कत न हो। सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करना है। कार्यक्रम में एसडीएम रणवीर सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह एवं खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम,प्रकाश सिंह परौरी, भोले सिंह,उदल फौजी, शिक्षक नेता रजन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान हेमंत द्विवेदी, कानून गो अजय सिंह ,लेखपाल आकाश शुक्ला, अजय कुमार मौजूद रहे। इसी तरह सफीपुर में 20 महिलाओं को कंबल वितरित कर विधायक बम्बालाल दिवाकर ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.