मैनपुरी, दिसम्बर 1 -- एसआईआर अभियान को लेकर अब राजनीतिक दल भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं और मतदाताओं की सूची पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सोमवार को करहल विधायक एवं पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ग्राम हन्नूखेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआईआर अभियान में मतदाताओं के नाम कटने न दें। आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर अभियान की आड़ में सपा समर्थकों के वोट काटने की साजिश रच रही है। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ की पड़ताल करने और बाहर रहने वाले मतदाताओं को भी सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। सपा नेता गोपालदास लोधी ने मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...