गंगापार, दिसम्बर 4 -- जगदेव पुर बरेठी में पूर्व प्रधान विवेक सिंह के साथ गुरुवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर फॉर्म भरने के लिए लोगों को जागरूक किया। विधायक दीपक पटेल ने कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्व कार्य है। जितने लोगों ने अभी तक एसआईआर फॉर्म नहीं जमा किया है वो जल्द ही अपना एसआईआर फॉर्म भरकर जमा कर दें। बीएलओ से उसकी रिसीविंग अवश्य लें और यह भी ध्यान रखना है कि फर्जी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में न जुड़ने पाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्रा पिंटू नेता, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.