कुशीनगर, जनवरी 26 -- सपहा। नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 3 स्थित बूथ पर रविवार को क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पहुंचकर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। इस दौरान सभासद सूर्यनाथ यादव, आद्या पांडेय, राज,अमरजीत कुशवाहा, पूर्व प्रधान महेंद्र गुप्ता, रामायण कुशवाहा, विभुति कुशवाहा, बीएलओ अनिता गुप्ता, राकेश,राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...