रांची, जून 3 -- पिपरवार, संवाददाता। बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने मंगलवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दों को उठाया और पिपरवार क्षेत्र में विकास कार्य कराने की अपील की। इस बैठक में आजसू पार्टी के पिपरवार नगर अध्यक्ष बिनोद सिंह विधायक, अर्जुन महतो, भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल, सांसद प्रतिनिधि रवीन्द्र कुमार सिंह, बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी, सुनील साव, सरदार निर्मल सिंह, मुकेश कुमार, शंभू गुप्ता, गणेश महतो, मुकेश सोनी, उमेश मेहता, उगन महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.