कोडरमा, सितम्बर 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में शनिवार को डीसी ऑफिस परिसर में पांच करोड़ की लागत से 40 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और डीसी ऋतुराज की उपस्थिति रही, लेकिन विधायक डॉ. नीरा यादव ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया और कहा कि उन्हें इन योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद कहा कि उन्हें इन योजनाओं के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही उनसे किसी प्रकार की चर्चा की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद इन योजनाओं का भूमि पूजन स्थल पर जाकर करेंगे। विधायक ने डीएमएफटी फंड के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.