भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर। भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय ने बिहार विधानसभा में भागलपुर जिले के छात्र-छात्राओं से जुड़ी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित मामलों का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना से हजारों विद्यार्थी जुड़े हैं और भुगतान में हो रही देरी से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है, इसलिए इसका समयबद्ध समाधान आवश्यक है। विधानसभा में शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए भागलपुर जिले से 47,181 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अब तक 9,582 पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष आवेदनों में सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन 31 मार्च 2026 तक कर लिया जाएगा। विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि सरकार छात्र...