बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- फोटो : रुहेल-एकंगरसराय प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को पीड़ित परिवार को चेक देते विधायक रुहेल रंजन व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी रविन्द्र पंडित के 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की एक साल पहले फल्गु नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में विधायक रुहेल रंजन ने पीड़ित परिवार को चार लाख का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ित परिवारों की मदद का हरसंभव प्रयास करती है। सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मुआवजे की रकम का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सीओ विवेक कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजीव प्रसाद सिंह, सुभाष ...