मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महासेठ के आवास पर शनिवार को उनके द्वारा भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इफ्तार पार्टी में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि इफ्तार का आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का एक माध्यम भी है। इस इफ्तार पार्टी में विधायक ललित यादव ,राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव, वारिस अंसारी, पूर्व प्रमुख शमसूल हक, आकील हुसैन और शहर के अन्य गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के नागरिक शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से रोजा खोलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी को रमज़ान की मु...