मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मड़वन। प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों का कांटी विधायक अजीत कुमार ने शुक्रवार को दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि घरों के ऊपर से हाइटेंशन तार गुजर रहा है। इस कारण अगलगी की घटनाएं होती हैं। इस पर विधायक ने कहा कि सोमवार को एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक से मिलकर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राकेश, कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी) मो. साजिद, सहायक अभियंता सत्यपाल, कनीय अभियंता राजीव कुमार, ग्रामीण अजय चौधरी, मो. शमीम, उदय सहनी, उपेंद्र यादव, राजीव महतो, उपमुखिया प्रेम कुमार सिंह, दिनेश पासवान, नवल सिंह, अखिलेश महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.