गोपालगंज, अगस्त 31 -- बरौली। स्थानीय भाजपा विधायक रामप्रवेश राय ने रविवार की शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना। विधायक ने सबसे पहले अस्पताल प्रभारी से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जाना। उसके बाद वार्ड में पहुंचकर इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को दी जा रही स्वास्थ सुविधा की जानकारी प्राप्त की। मौके पर प्रभारी डॉक्टर मनोरंजन भारती, डॉक्टर सुजीत कुमार, भाजपा प्रशांत सिंह, पिंटू लाल श्रीवास्तव, सतेंद्र उपाध्याय, अशोक साह, गुड्डू सिंह व मनोरंजन सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.