आरा, जनवरी 16 -- शाहपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में विधायक राकेश रंजन ओझा ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर और आम लोगों को कार्यों का सही तरीके से निपटारे सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि आम लोगों के कार्यों का निपटारा सही समय पर करें, चाहे अंचल, स्वास्थ्य, ब्लॉक सहित किसी विभाग से जुड़े हों। अधिकारी काम को लेकर लोगों को दौड़ाएं और परेशान नहीं करें। संबंधित अधिकारियों ने भी विधायक की बात पर अमल करने की बात कही। विधायक ने कहा कि अगर अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति नरमी बरती पाई गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, आरओ रश्मि सागर, रेफरल अस्पताल प्रभारी मो अतिउल्लाह अंसारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी मो नेशात आलम, बीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.